फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Along with the cold, pollution also gained momentum, AQI 340

ठंड के साथ ही प्रदूषण ने भी रफ्तार पकड़ी, एक्यूआई 340

Thu, 24 Dec 2020 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Along with the cold, pollution also gained momentum, AQI 340
गुरुग्राम। तापमान में गिरावट के कारण जहां ठंड का प्रभाव बढ़ा है वहीं अब प्रदूषण ने भी रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को जिले में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 340 पर पहुंच गया, जिससे अब सांसों पर भी संकट आ गया है। प्रदूषण बढ़ने के कारण सबसे ज्यादा समस्या बुजुर्गों को हो रही है। खासकर हार्ट, लंग्स, लीवर से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित बुजुर्गों को अब बार-बार अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल की चेस्ट ओपीडी में बुधवार को मरीजों की संख्या बढ़ी रही, जिसमें अधिकांश बुजुर्ग मरीज शामिल रहे। अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वरुण व डॉ. काजल ने बताया कि ओपीडी में बुजुर्गों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, अधिकांश बुजुर्गों को दवाएं देकर भेजा जा रहा है। कम ही मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है। बुधवार को सुबह से ही स्मॉग छाया रहा।
विज्ञापन

व्यापक स्तर पर प्रदूषण में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, तापमान के आंकड़ों पर गौर करें तो न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। इससे सर्दी का व्यापक असर नहीं है और सुबह-शाम ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी सुबह के समय तो अलाव जला, बाद में धूप खिलने पर स्थिति सामान्य हो गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास सदन की स्थिति खराब
शहर से सभी चारों स्टेशनों में से विकास सदन की हवा सबसे खराब रही, जहां एक्यूआई 415 दर्ज किया गया जबकि टेरी ग्राम में प्रदूषण सबसे कम रहा। यहां पर एक्यूआई 239 रहा। सेक्टर-51 में भी स्थिति कुछ ठीक नहीं रही और शाम छह बजे एक्यूआई 364 दर्ज किया गया। प्रदूषण को देखते हुए महावीर चौक, सोहना रोड समेत कई अन्य धूल भरी जगहों पर निगम के द्वारा पानी का छिड़काव कराया गया। हालांकि, पड़ोसी जिले फरीदाबाद में हालात और बदतर रहे और वहां पर बुधवार को समग्र एक्यूआई 428 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed