फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Allegations of Congress leaders being confined to their homes before the Chief Minister's visit

Gurugram News: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोकने का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 05:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Congress leaders being confined to their homes before the Chief Minister's visit
गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम विश्वविद्यालय दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर घरों में नजरबंद किए जाने का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कमेटी गुरुग्राम ग्रामीण के अध्यक्ष वर्धन यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। कांग्रेस का आरोप है कि फर्रूखनगर ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुबीर तंवर समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घरों से बाहर निकलने से रोक दिया। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस नेता मुख्यमंत्री के सामने गुरुग्राम की समस्याएं और जनता से जुड़े मुद्दे उठाने वाले थे। वर्धन यादव ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का काम सरकार से सवाल पूछना और जनता की आवाज उठाना है। मुख्यमंत्री के दौरे से पहले विपक्षी नेताओं को घरों में रोकना सरकार की ताकत नहीं, बल्कि उसके डर को दर्शाता है। वर्धन ने सवाल किया कि क्या सरकार विपक्ष के सवालों और जनता की आवाज से इतनी डर गई है कि मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले कांग्रेस नेताओं को घरों में रोकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक दबाव या नजरबंदी से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले कमजोर नहीं होंगे और पार्टी गुरुग्राम की जनता, युवाओं और विद्यार्थियों के मुद्दे उठाती रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed