{"_id":"6a07708c5ea962eda406a4df","slug":"allegations-of-abduction-and-rape-of-a-minor-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112090-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन
-न्याय के लिए दिन भर थाने में बैठे रहे परिजन, एसपी से शिकायत के बाद हुआ मेडिकल
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। बिछौर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस की कथित लापरवाही सामने आई है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद उन्हें घंटों थाने में बैठाए रखा गया और मेडिकल कराने के लिए निजी वाहन का इंतजाम करने को कहा गया। मामले की शिकायत जब नूंह के पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन से की गई, तब देर रात पीड़िता का मेडिकल कराया गया।
पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 मई की रात उनकी पत्नी और नाबालिग बेटी खाना खाने के बाद घर के पास टहलने गई थीं। कुछ देर बाद पत्नी रोते हुए घर लौट आई, लेकिन बेटी वापस नहीं आई। परिवार ने पूरी रात गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की। अगले दिन सुबह करीब चार बजे लड़की गांव के ही एक युवक के साथ सरकारी स्कूल के पास दिखाई दी। परिजनों ने युवक को पकड़ लिया और डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।
पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उनकी बेटी की कथित अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया और धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों के अनुसार, वे गुरुवार सुबह करीब आठ बजे बेटी को लेकर बिछौर थाने पहुंचे, लेकिन महिला जांच अधिकारी ने पहले 12 बजे, फिर दो बजे और बाद में पांच बजे आने के लिए कहा। आरोप है कि जांच अधिकारी शाम छह बजे थाने पहुंची, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी वाहन उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर महिला जांच अधिकारी ने मेडिकल के लिए निजी वाहन का इंतजाम करने को कहा। इतना ही नहीं, मौका मुआयना कराने के लिए पीड़िता के भाई की बाइक पर बैठकर जांच अधिकारी गांव पहुंची। थक-हारकर पीड़ित परिवार ने फोन पर एसपी नूंह से शिकायत की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और रात करीब नौ बजे निजी वाहन की व्यवस्था कर पीड़िता को मेडिकल के लिए नूंह अस्पताल ले जाया गया। बिछौर थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस सुबह ही पीड़िता के घर पहुंच गई थी और शिकायत लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।