फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   All four gang rape accused sent to Bhondsi jail

Gurugram News: सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को भेजा भोंडसी जेल

Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
All four gang rape accused sent to Bhondsi jail
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। निजी स्कूल में विदेशी भाषा पढ़ाने वाली शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चारों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश करके 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई व छानबीन कर रही है।
पीड़ित शिक्षिका की शिकायत मिलने पर महिला थाना पूर्व की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी गौरव, महेंद्रगढ़ के नारनौल निवासी योगेश व अभिषेक उर्फ मोंटू और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी नीरज के रूप में हुई थी। पूछताछ में सामने आया है कि कमरे में गौरव व उसके दोस्त नीरज ने शराब पी थी। एक अक्तूबर की रात करीब एक बजे दिल्ली से गुरुग्राम वापस आते हुए जब शिक्षिका गौरव से मिलने आई थी तो वह उसे अपने दोस्त नीरज के कमरे पर ले गया था और गौरव ने शिक्षिका के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गौरव ने अपने दोस्त नीरज को बुला लिया था। नीरज ने भी दुष्कर्म किया। गौरव व नीरज ने अपने दो अन्य दोस्तों अभिषेक उर्फ मोंटू व योगेश को भी कमरे में बुला लिया। चारों ने शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

चारों आरोपी जिम ट्रेनर और जुम्बा डांस कोच के तौर पर काम करते हैं। दो अक्तूबर को सुबह शिक्षिका अपने घर गई और महिला पुलिस थाना पूर्व में चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना पूर्व में भारतीय न्याय संहिता की धारा 3(5), 64(1) और 70(1) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके शनिवार को अदालत में पेश करके भोंडसी जेल भेज दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर भी छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed