फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Indigo Airlines employee filed FIR against 3 people including captain under SC-ST Act

अपमान पर भड़का कर्मचारी: इंडिगो के कैप्टन समेत तीन पर गुरुग्राम में FIR, CO और कमेटी से भी की थी शिकायत

Sun, 22 Jun 2025 11:01 PM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 22 Jun 2025 11:01 PM IST
सार

इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने एससी-एसटी एक्ट के तहत कैप्टन समेत तीन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है। इन सभी पर जातिगत उत्पीड़न का आरोप लगा है। बंगलूरू में जीरो एफआईआर को गुरुग्राम भेजा गया है।

विज्ञापन
Indigo Airlines employee filed FIR against 3 people including captain under SC-ST Act
Flight - फोटो : iStock

विस्तार

इंडिगो एयरलाइंस के एक कर्मचारी ने कैप्टन समेत तीन लोगों पर जातिगत उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने बंगलूरू में शिकायत दी थी। वहां पर जीरो एफआईआर दर्ज करके गुरुग्राम भेजी गई है। शिकायत के आधार पर डीएलएफ फेज-1 थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


बंगलूरू सिटी (कर्नाटक) के सोभा सिटी सेंटोरिनी निवासी शरण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे इंडिगो एयरलाइंस में काम करते हैं और अनुसूचित जाति से हैं। 28 अप्रैल को गुरुग्राम के सेक्टर-24 स्थित ईमार कैपिटल टावर-2 में एक मीटिंग में गए थे।
विज्ञापन


मीटिंग में उनके साथ जातिगत आधार पर अपमानजनक व्यवहार किया गया। बैठक में शामिल तपस डे, मनीष साहनी और कैप्टन राहुल पाटिल ने उनपर जातिगत टिप्पणियां कीं। उन्होंने इसकी शिकायत इंडिगो के सीईओ और एथिक्स कमेटी से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएलएफ फेज-1 थाना के निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार को संबंधित लोगों को जांच में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा और मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed