{"_id":"69e22a81e17d8a187c02fe0a","slug":"after-the-collision-with-the-vehicle-the-bike-lost-balance-and-collided-with-the-divider-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-85193-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: वाहन की टक्कर के बाद असंतुलित होकर डिवाइडर भिड़ी बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: वाहन की टक्कर के बाद असंतुलित होकर डिवाइडर भिड़ी बाइक
विज्ञापन
गुरुग्राम। सदर थाना के अंतर्गत गुरुग्राम-सोहना एलिवेटड रोड पर 16 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत युवक के भाई तोफान सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
युवक की पहचान मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के पहाड़पुर निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। वह गुुरुग्राम के सेक्टर-32 स्थित राजीव टूरिस्ट सर्विस प्रा.लि. में बस पर चालक की नौकरी करता था। तोफान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई 15 अप्रैल की शाम को बाइक पर सवार होकर पहाड़पुर से गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था। 16 अप्रैल की सुबह करीब 3 बजे कॉल पर रविंद्र की बाइक की दुर्घटना होने की सूचना मिली थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम-सोहना एलिवेटड रोड पर स्पिनी कंपनी के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी थी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।