फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After the cinema hall opens, now most of the shows are houseful

सिनेमा हॉल खुलने के बाद अब ज्यादातर शो हाउसफुल

Thu, 10 Dec 2020 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
After the cinema hall opens, now most of the shows are houseful
गुरुग्राम। शहर में सिनेमा हॉल खुले दो महीने बीतने के बाद अब ज्यादातर शो हाउसफुल जा रहे हैं। पीवीआर में अब नई फिल्मों को दिखाना शुरू कर दिया गया है। उधर लोगों की भीड़ होने पर सिनेमाघरों ने टिकट की राशि भी बढ़ा दी है। हालांकि सिनेमाघरों में कोविड बचाव के नियमों के तहत सामाजिक दायरे का पालन करते हुए दो लोगों के बीच एक सीट का अंतराल दिया जा रहा है।
विज्ञापन

पीवीआर प्रबंधक गगन ने बताया कि इन दिनों अंग्रेजी फिल्म ‘टीनेट’ का फिल्मांकन किया जा रहा है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है। ज्यादातर सिनेमाहॉल में इस फिल्म के प्रत्येक शो की सभी टिकटों की बिक्री हो रही है। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘सूरज पर मंगल भारी’ भी दर्शकों द्वारा सराही जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नई हिंदी फिल्म ‘इंदू की जवानी’ रिलीज हो रही है। पीवीआर में इसके तीन शो लगाए जाएंगे। बॉलीवुड की नई फिल्में आने से दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी होने लगी है। सितंबर महीने में सिनेमाहॉल खुलने पर जहां दिन में 30 से 50 दर्शक ही फिल्म देखने आ रहे थे, वहीं, अब इनकी संख्या बढ़कर 400 से 500 प्रतिदिन तक हो गई है। नई फिल्में रिलीज होने के बाद दर्शकों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अनलॉक के दौरान सितंबर महीने में दर्शकों को पीवीआर की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रबंधन ने टिकट के दामों में कटौती करते हुए 99 रुपये कर दिए थे। अब इसे फिर वापस बढ़ा दिया है। टिकट के दाम 212 रुपये तक पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed