फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   after spry on cctv, cut syndicate bank atm with gas cutter and theft 2.50 lac

मंकी कैप पहनकर आए और कैमरों पर काला पदार्थ स्प्रे कर सिंडीकेट बैंक का एटीएम काट 2.50 लाख चुराए

Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
after spry on cctv, cut syndicate bank atm  with gas cutter and  theft 2.50 lac
सोहना के गांव लाखुवास स्थित सिंडीकेट बैंक एटीएम काटकर नकदी चोरी कर चोर हुए फरार। - फोटो : Gurgaon
सोहना। लाखुवास गांव स्थित सिंडीकेट बैंक के एटीएम को गैस कटर की सहायता से काटकर चोर 2.50 लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। बृहस्पतिवार को सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि चोर पहचान छिपाने के लिए मंकी टोपी पहनकर आए थे। एटीएम बूथ में घुसते ही चोरों ने सीसीटीवी कैमरों पर काला पदार्थ छिड़क दिया जिससे आगे की वारदात कैमरे में नहीं आ सकी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध-1) प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि अपराध शाखा सोहना की टीम जांच कर रही है कि बूथ में सुरक्षा गार्ड तैनात था या नहीं। घटना बुधवार देररात की है। बृहस्पतिवार सुबह सिंडीकेट बैंक के कर्मचारी ड्यूटी पर आए तो उन्होंने एटीएम टूटा हुआ मिला। चोरी की आशंका पर उन्होंने अपने आला अधिकारियों समेत पुलिस को सूचित कर दिया। सूचना के बाद एसीपी सोहना सतेंद्र कुमार समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस जांच में पाया गया कि चोरों ने एटीएम काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कैश ट्रे को खोलकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। बैंक प्रबंधन के मुताबिक, एटीएम में 2.50 लाख रुपये थे। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक युवक मंकी कैप पहनकर घुसता हुआ दिखाई दिया। हालांकि, इसके बाद चोर ने सीसीटीवी पर काला स्प्रे कर दिया। इससे आगे की तस्वीर कैमरे में नहीं आ सकी। वारदात रात को 2 बजे के बाद हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में कैद हुई संदिग्ध कार
घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में पुलिस को रात करीब 2 बजे एक कार दिखाई दी है। इसमें 3-4 लोगों के होने का अनुमान है। हालांकि, गाड़ी का नंबर पुलिस को स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस गाड़ी का नंबर खंगालने में जुटी हुई है, इस आधार पर गाड़ी मालिक की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed