{"_id":"67c8a37dd01e3175e50d66bd","slug":"after-sending-fake-candidates-to-jail-now-the-real-candidates-are-in-focus-gurgaon-news-c-25-1-as11003-101646-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: फर्जी परीक्षार्थियों को जेल पहुंचाने के बाद अब असल परीक्षार्थियों पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: फर्जी परीक्षार्थियों को जेल पहुंचाने के बाद अब असल परीक्षार्थियों पर नजर
विज्ञापन
- मामले की जांच के लिए एएसपी के नेतृत्व में गठित की एसआईटी
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे फर्जी परीक्षार्थियों को जेल पहुंचाने के बाद अब पुलिस ने असल परीक्षार्थियों की खोज तेज कर दी है। उनकी गिरफ्तारी व नकल माफिया तक पहुंचने के लिए एएसपी राजेश मोहन के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। टीम उन आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिन्होंने अपने स्थान पर फर्जी परीक्षार्थियों को परीक्षा में बिठाया था। हालांकि, मंगलवार को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिए गए 3 आरोपियों से फिलहाल पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। अभी तक पुलिस की जांच में अधिकांश फर्जी परीक्षार्थी अपने परिचित, रिश्तेदार व मित्र के स्थान पर परीक्षा देते पाए गए हैं। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थियों के साथ-साथ 34 उन असल परीक्षार्थियों को भी आरोपी बनाया है, जिनके स्थान पर परीक्षा दी जा रही थी।
तीनों आरोपियों को भेजा जेल
जिन तीन आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था, उन्हें बुधवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मामले के जांच अधिकारी एसआई मोहन ने बताया कि आरोपी अपने किसी परिचित के स्थान पर ही परीक्षा दे रहे थे, पैसे के लेनदेन का मामला जांच में सामने नहीं आया है।
वहीं, बुधवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा में पूरे दिन पुलिस व प्रशासन के आला अधिकारी मैदान में रहे। एसपी विजय प्रताप व उनके सभी डीएसपी और एसएचओ ने परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराया। एसपी विजय प्रताप ने पीपीएस स्कूल छछेड़ा समेत कई स्कूलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।