Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After paying Rs five lakh husband got his wife dead body from the hospital in gurugram

पत्नी की लाश के लिए देने पड़े पांच लाख: डॉक्टर ने किया दिल का ऑपरेशन; अस्पताल बोला- किडनी फेल होने से गई जान

Thu, 30 May 2024 06:47 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 30 May 2024 06:47 PM IST
सार

परिजन आरके अग्रवाल ने बताया कि 10 मई को पूरा दिन डेडबॉडी लेने की जिद्दोजहद चलती रही। आखिर में पांच लाख रुपये में अस्पताल प्रशासन माना। मनीष के पास तो इतने पैसे थे ही नहीं। रिश्तेदारों ने मिलकर इकट्ठे किए तब डेडबॉड़ी मिली। 

विज्ञापन
After paying Rs five lakh husband got his wife dead body from the hospital in gurugram
पांच लाख रुपये देने के बाद अस्पताल ने दिया परिजनों को लाश - फोटो : freepik.com

विस्तार

गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में मरीज की मौत होने पर पांच लाख रुपये बिल देने के बाद शव परिजनों को दिया गया। वहीं, बीमा कंपनी से पैसे देने से यह कहकर टाल दिया कि ये बीमारी तो पुरानी है। इससे पीड़ित परिजनों को गहरा सदमा लगा।

विज्ञापन
Trending Videos

गाजियाबाद यूपी निवासी मनीष ने अपनी पत्नी शालिनी को को फोर्टिस अस्पताल गुरुग्राम में हार्ट वाल्व बदलने के लिए 25 अप्रैल को भर्ती किया था। डॉक्टरों ने 29 अप्रैल को शालिनी का पहला ऑपरेशन किया गया। परिजनों ने बताया कि अगले दिन डॉक्टर ने बोला कि जो वाल्व लगाया गया है, वह ठीक से काम नहीं कर रहा है। दूसरा ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन कर मरीज को वेंटीलेटर पर डाल दिया गया और नौ मई को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब तक अस्पताल का बिल लगभग 12 लाख पहुंच चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन आरके अग्रवाल ने बताया कि 10 मई को पूरा दिन डेडबॉडी लेने की जिद्दोजहद चलती रही। आखिर में पांच लाख रुपये में अस्पताल प्रशासन माना। मनीष के पास तो इतने पैसे थे ही नहीं। रिश्तेदारों ने मिलकर इकट्ठे किए तब डेडबॉड़ी मिली। उन्होंने बताया कि मनीष ने चार साल से परिवार का बीमा ले रखा था और हर साल प्रीमियम भर रहा था। जब क्लेम की बारी आई तो चार लाख के बीमा क्लेब में से सिर्फ 1,62,500 मिले। आरके अग्रवाल ने आरोप लगाया कि बीमा कंपनी ने चालबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे मामलों में पीड़ितों का न्याय देने के लिए कानून का प्रावधान करना चाहिए।

विज्ञापन

गुरुग्राम फोर्टिस अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि मरीज के शव को परिवार को सौंपने में किसी भी तरह की देरी नहीं की गई। मरीज को 25 अप्रैल को गंभीर हृदय गति रुकने की वजह से फोर्टिस गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था और उसकी उच्च जोखिम वाली हृदय शल्य चिकित्सा की गई थी। हालांकि, सर्जरी के बाद मरीज की किडनी फेल हो गई। मरीज की मृत्यु के बाद टीपीए मंजूरी प्राप्त की गई। परिवार के अनुरोध पर बिलिंग राशि में छूट दी गई और सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। परिवार को शव सौंपने की प्रक्रिया में कोई देरी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed