फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After Murtuza, now Suleman of Bangladesh is on the target of Jaipur Police.

Gurugram: मुर्तुजा के बाद अब बांग्लादेश का सुलेमान पुलिस के निशाने पर, किडनी ट्रांसप्लांट केस में बड़ा खुलासा

Tue, 09 Apr 2024 03:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 09 Apr 2024 03:00 AM IST
सार

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जांच के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि बांग्लादेश का रहने वाला एक सुलेमान भी है, जो मुर्तुजा अंसारी से ज्यादा ट्रांसप्लांट करा चुका है।

विज्ञापन
After Murtuza, now Suleman of Bangladesh is on the target of Jaipur Police.
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

किडनी कांड का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। राजस्थान के जयपुर के नामी गिरामी अस्पताल इस गिरोह के जाल में हैं। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जांच के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि बांग्लादेश का रहने वाला एक सुलेमान भी है, जो मुर्तुजा अंसारी से ज्यादा ट्रांसप्लांट करा चुका है। पुलिस को अब सुलेमान नामक इस एजेंट की भी तलाश है।

विज्ञापन


विदेशी नागरिकों को एनओसी देने के खुलासे में पता चला है कि हाल ही में कंबोडिया के रहने वाले सूसू की ओर से एनओसी जारी कराई गई है। ऐसे में एसीबी के निशाने पर मुर्तुजा अंसारी पहले था ही, अब बांग्लादेश के रहने वाले सुलेमान का नाम भी सामने आया है। पुलिस रिमांड के दौरान जांच में पता चला है कि सुलेमान की ओर से बांग्लादेशियों को लाया जाता था। जो जयपुर व अन्य अस्पतालों में भी ट्रांसप्लांट कराते थे।

विज्ञापन


ईद में घर आने की बात कही थी मुर्तुजा ने
गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने रांची में मुर्तुजा के घर डेरा डाल रखा है। पुलिस टीम रांची के रहने वाले उसके दोस्तों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। उससे मोबाइल पर संपर्क में रहने वालों ने पुलिस को बताया कि मुर्तुजा ने कहा था कि रमजान के महीने में ईद के आस-पास वह घर आएगा। वह जब भी रांची जाता था तो अपने दोस्तों को महंगे तोहफे देता था। उसके परिवार वालों को भी ईद पर उनके बेटे के आने का इंतजार था।

विज्ञापन
विज्ञापन


किडनी ट्रांसप्लाट करने वाला सर्जन जांच में हुआ शामिल
फोर्टिस अस्पताल के डाक्टर संदीप गुप्ता ने एसीबी से स्वीकार किया कि उसने ही ट्रांसप्लांट किए हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कागजों की छानबीन के बाद उसे जब ऑप्रेशन के लिए कहा जाता था। उपलब्धता के आधार पर ही उसने आप्रेशन किया है। आप्रेशन थियेटर में उसके लिए मरीज को आराम देना प्राथमिकता थी। उसने एसीबी को भरोसा दिलाया कि वह जांच में पूरी मदद करेगा।

बांग्लादेश के रहने वाले सुलेमान को एसीबी की तलाश है। मुर्तुजा के साथ सुलेमान व अन्य एजेंट के नाम सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कवायद कर रही है। -भूपेन्द्र कुमार, एडिशनल एसपी एसीबी जयपुर।


मुर्तुजा की तलाश में टीम छापेमारी कर रही है। एक टीम ने रांची में डेरा डाल रखा है। जो आरोपी से जुड़े जानकारी जुटा रही है। - कपिल अहलावत, एसीपी सदर, गुरुग्राम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed