फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After garbage, dead animals are now being dumped.

Gurugram News: कचरे के बाद अब फेंके जा रहे मृत पशु

Thu, 10 Sep 2026 06:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
After garbage, dead animals are now being dumped.
सड़क के किनारे पड़ा मृत जानवर। संवाद
अरावली में संकट, लोगों ने रात में निगरानी बढ़ाने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर हाईवे के पास मानेसर की अरावली घाटी में गंदगी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि अरावली क्षेत्र में पहले से ही कूड़ा फेंका जा रहा था लेकिन अब यहां मृत जानवर भी फेंके जाने लगे हैं। इससे आसपास रहने वाले और यहां से गुजरने वालों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब अरावली क्षेत्र में मृत जानवरों का फेंका जा रहा है। पहले भी रात के समय इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं। कुछ समय से यह सिलसिला दोबारा शुरू हो गया है। मृत जानवर सड़क किनारे पड़े रहने के कारण कुछ ही समय में सड़ने लगते हैं। इससे आसपास बदबू फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम को रात के समय निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। -----------------------------
विज्ञापन


सड़क किनारे मृत जानवर पड़े होने से काफी दुर्गंध आती है। कई बार वहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों को बीमारी फैलने का भी डर बना रहता है। - हर्षिता शर्मा, पर्यावरण प्रेमी
विज्ञापन
विज्ञापन


अरावली और सड़क के आसपास पहले भी मृत जानवर फेंके जाते रहे हैं। इस समस्या को लेकर नगर निगम मानेसर को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है। - सूरज रतौरी, मानेसर


अगर समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो अरावली क्षेत्र में गंदगी और बढ़ेगी। इससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचेगा। मृत जानवर फेंकने वालों की पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए। - मनमोहन नेगी, मानेसर

सड़क के किनारे पड़ा मृत जानवर। संवाद

सड़क के किनारे पड़ा मृत जानवर। संवाद

सड़क के किनारे पड़ा मृत जानवर। संवाद

सड़क के किनारे पड़ा मृत जानवर। संवाद

सड़क के किनारे पड़ा मृत जानवर। संवाद

सड़क के किनारे पड़ा मृत जानवर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed