फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   After booking a taxi, the driver was assaulted and robbed, FIR registered against 12

Gurugram News: टैक्सी बुक कर चालक के साथ की मारपीट और लूटपाट, 12 पर प्राथमिकी

Thu, 14 May 2026 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
After booking a taxi, the driver was assaulted and robbed, FIR registered against 12
पीड़ित युवक और परिजनों को आईं चोटें, रंजिश में वारदात को अंजाम देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। हसनपुर के गुंडवास गांव में रंजिश में एक युवक और उसके परिजन पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। टैक्सी चालक युवक की टैक्सी बुकिंग कर उसे धोखे से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 12 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
अजीजाबाद निवासी जुम्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका भतीजा तारीक टैक्सी चलाने का काम करता है। 10 मई को शाम करीब तीन बजे गुंडवास के रहने वाले तारीफ ने उसे गाड़ी बुकिंग के बहाने बुलाया। जैसे ही तारीक वहां पहुंचा, पहले से घात लगाकर बैठे सकील, सलीम, भोली, जाहुल, मजीद, आशु, सैफू, राहुल, आमिर और नसीम आदि ने उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पीड़ित तारीक को एक घर में बंद कर दिया और उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।
विज्ञापन

तारीक की ओर से फोन पर सूचना देने के बाद जब उसका चाचा जुम्मा और भाई जमशेद उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने तारीक की जेब से 53,700 रुपये और हाथ से सोने की अंगूठी भी छीन ली। मामले की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि प्राथमिकी जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मारपीट और बंधक बनाने की पुष्टी है। हालांकि, लूटपाट के आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस अभी साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed