फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admit card released for marks improvement exam, exams will start from 21st

Gurugram News: अंक सुधार परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 21 से शुरू होंगी परीक्षाएं

Fri, 17 Apr 2026 06:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
Admit card released for marks improvement exam, exams will start from 21st
गलती होने पर तुरंत कराएं सुधार, हेल्पलाइन नंबर पर भी ले सकते हैं जानकारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली अंक सुधार परीक्षाओं के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड के अनुसार सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की ये परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होंगी। इसके लिए प्रदेशभर में 22 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 6298 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इनमें सेकेंडरी वर्ग के 1972 और सीनियर सेकेंडरी के 4326 परीक्षार्थी शामिल हैं।

परीक्षा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि छात्र अपने पिछले रोल नंबर, नाम और अभिभावक के नाम की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि किसी छात्र के एडमिट कार्ड में कोई त्रुटि है, तो वह तुरंत बोर्ड कार्यालय में जाकर उसे ठीक करवा सकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन छात्रों के एडमिट कार्ड किसी कारणवश रोके गए हैं, वे कार्य दिवस में बोर्ड कार्यालय पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें। दस्तावेज सही पाए जाने पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। दिव्यांग परीक्षार्थियों को लेखक की आवश्यकता होने पर परीक्षा से पहले बोर्ड कार्यालय या परीक्षा केंद्र पर अनुमति लेनी होगी। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए छात्र बोर्ड की हेल्पलाइन 01664-254309 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed