फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admission will be done on vacant seats in ITI institutes from tomorrow

Gurugram News: कल से आईटीआई संस्थानों में होंगे रिक्त सीटों पर दाखिले

Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 07 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Admission will be done on vacant seats in ITI institutes from tomorrow
पुराने आवेदन फार्म में ट्रेड बदलाव के साथ ही नए आवेदन भी होंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर नौ से 26 अगस्त तक ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले दिए जाएंगे। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार आठ अगस्त (मंगलवार) को सभी आईटीआई संस्थानों को ट्रेड अनुसार रिक्त सीटों का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करना होगा।
विभाग के शेड्यूल के अनुसार नौ अगस्त से 25 अगस्त तक नए आवेदन किए जा सकेंगे और संस्थान स्तर पर ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। नौ अगस्त से 26 अगस्त तक दस्तावेजों का सत्यापन कराने के साथ ही फीस जमा कराने का समय तय किया गया है। चार मेरिट के बार भी राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 में 904 सीटों में से 290 सीट और राजकीय महिला आईटीआई में 252 सीटों में से 171 सीट रिक्त बची है। सभी रिक्त सीटों पर सामान्य वर्ग के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। ओपन काउंसलिंग के तहत विद्यार्थियों के पुराने आवेदनों में ट्रेड बदलाव के साथ ही नए इच्छुक विद्यार्थी भी आवेदन कर सकेंगे। पुराने व नए आवेदनों पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और मौके पर ही संस्थानों में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय महिला आईटीआई सेक्टर-14 के प्राचार्य जेपी यादव ने बताया कि नौ अगस्त से ओपन काउंसलिंग के तहत मौके पर दाखिले दिए जाएंगे। ओपन काउंसलिंग के तहत संस्थान में व्यवस्था की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों के नए आवेदन करने के साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन कराया जाएगा। ओपन काउंसलिंग के तहत सभी रिक्त सीटों पर दाखिले होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed