फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admission was cancelled, Rs 25,000 will have to be returned along with interest

Gurugram News: रद्द किया था दाखिला ब्याज समेत लौटाने होंगे 25 हजार रुपये

Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Admission was cancelled, Rs 25,000 will have to be returned along with interest
केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 2024 में दाखिला लेने के लिए दिए थे 25 हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नियमों में बदलाव करने पर केआर मंगलम यूनिवर्सिटी की ओर से रद्द किए गए दाखिले के 25 हजार 900 रुपये ब्याज समेत वापस करने होंगे। यह आदेश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्य खुशविंद्र कौर ने दिया है।


मारुति कुंज निवासी अंश कुमार ने उपभोक्ता आयोग में दायर की याचिका में बताया कि उन्होंने सोहना रोड स्थित केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में बीटेक में दाखिला लेने के लिए जून 2024 में 25 हजार 900 रुपये दिए थे। यूनिवर्सिटी की तरफ से दाखिले के लिए लेटर भी जारी कर दिया था। इसके बाद जुलाई में उन्हें सूचना दी गई कि नियमों में बदलाव होने के कारण उन्हें दाखिला नहीं दिया जा सकता। इस पर उन्होंने अपने रुपये वापस करने के लिए कहा था लेकिन उनके रुपये वापस नहीं किए गए। इस मामले में यूनिवर्सिटी की तरफ से कोई भी जवाब नहीं दिया गया। आयोग ने यूनिवर्सिटी को आदेश दिया है कि वह शिकायतकर्ता के 25 हजार 900 रुपये नौ प्रतिशत की दर से वापस करें। इसके साथ ही मानसिक रूप से परेशान होने पर 15 हजार रुपये और कानूनी प्रक्रिया पर खर्च होने पर 11 हजार रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed