फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Admission process will start in DIET from September 30

Gurugram News: डाइट में 30 सितंबर से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Wed, 10 Sep 2025 05:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 05:21 PM IST
विज्ञापन
Admission process will start in DIET from September 30
-12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, 15 अक्तूबर को पहली काउंसलिंग लिस्ट जारी होगी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एससीईआरटी ने डाइट (डाइट) प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 30 सितंबर 2025 से होगी। इसकी अंतिम तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी 14 अक्तूबर तक शेष आवेदन पत्र भर सकेंगे।

पहली काउंसलिंग एवं कॉलेज आवंटन की सूची 15 अक्तूबर को दोपहर 3 बजे आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 15 से 18 अक्तूबर तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। कॉलेजों को भी इसी अवधि में ऑनलाइन प्रवेश अपडेट करना होगा।
विज्ञापन



दूसरे चरण की काउंसलिंग में 21 अक्तूबर को विकल्प बदलने की सुविधा दी जाएगी और 22 अक्तूबर को दूसरी सूची जारी होगी। तीसरा दौर 26 अक्तूबर से शुरू होगा और 28 अक्तूबर को तीसरी सूची दोपहर 3 बजे जारी की जाएगी। सभी प्रवेश प्रक्रिया 30 अक्तूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed