फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration started campaign to remove encroachment, after some time it happened again

Gurugram News: प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, थोड़ी देर बाद फिर हुआ

Thu, 23 Jan 2025 12:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Administration started campaign to remove encroachment, after some time it happened again
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

तावडू। नगर पालिका प्रशासन द्वारा बुधवार को नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की सूचना मिलते ही अतिक्रमण करने वाले ज्यादातर दुकानदारों और रेहड़ी पटरियों वालों ने कार्रवाई से पहले ही खुद ही अतिक्रमण हटा लिया, लेकिन जैसे ही अभियान खत्म हुआ शाम तक फिर दोबारा अतिक्रमण कर लिया।
बुधवार को नगर पालिका प्रशासन ने रेहड़ी-पटरी हटाने और दुकानदारों द्वारा दुकान से बाहर दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसमें लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ शहर की पुलिस भी साथ रही। विभाग के कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद राशिद की अगुवाई में चले इस अभियान में दस लोगों के चालान कर कुछ सामान भी जब्त किया गया। वहीं, स्थानीय दुकानदार धर्मवीर, शेरा, फूल सिंह आदि का कहना है कि रसूखदार लोगों पर कार्रवाई नहीं की जाती। जो छोटे-मोटे दुकानदार हैं उन्हीं के खिलाफ प्रशासन सख्त रहता है। ऐसे बहुत से दुकानदार हैं जिन्होंने आधी सड़क पर सामान जमा कर कब्जा किया हुआ है। उनके खिलाफ कार्रवाई करने से प्रशासन पीछे हट जाता है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर में अतिक्रमण को लेकर पुलिस बल के साथ एक विशेष अभियान चलाया गया। लोक निर्माण विभाग की टीम को भी इसकी सूचना दे दी गई थी। इस दौरान दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण की गई जगह से सामान को हटा कर कब्जे में ले लिया गया। साथ ही चालान की भी कार्रवाई की जा रही है। नगर में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। -राशिद, कनिष्ठ अभियंता, तावडू नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed