फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration removed encroachment from government land

Gurugram News: सरकारी जमीन से प्रशासन ने हटवाए कब्जे

Sat, 31 May 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Administration removed encroachment from government land
करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर चलाई जा रही थीं डेयरियां
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर क्षेत्र में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकारण (जीएमडीए) ने अवैध रूप से संचालित डेयरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ अभियान चलाया। यह कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (डीटीपी) आरएस बाठ के नेतृत्व में की गई।

जिसके तहत सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को हटाया गया। इन डेयरियों ने करीब 70 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था। इस कार्रवाई की पृष्ठभूमि में हाल ही में हुई एक हिंसक घटना भी सामने आई है। आरोप है कि इन अवैध डेयरी संचालकों ने कुछ दिन पहले राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा पर हमला किया था। यह हमला उस समय हुआ था जब आशीष और उनकी टीम ने गुरुग्राम नगर निगम के साथ मिलकर सड़कों पर लावारिस हालत में घूम रही गायों को पकड़वाया था। इन गायों को कथित तौर पर डेयरी संचालकों द्वारा छोड़ा गया था। गायों को पकड़वाने से नाराज डेयरी संचालकों ने राष्ट्रीय बजरंग दल नेता के कार्यालय में घुसकर उन पर हमला कर दिया। जीएमडीए के डीटीपी आरएस बाठ ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए की गई थी। जांच में पता चला कि डेयरी संचालकों ने सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर डेयरियां स्थापित की थीं। इस जमीन की अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed