Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Administration busy preparing for G-20 summit

Gurugram News: जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी में जुटा प्रशासन

Wed, 23 Aug 2023 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Administration busy preparing for G-20 summit
पांच किलोमीटर तक मार्ग पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन


विभिन्न स्थानों पर होगी पुलिस बल की मौजूदगी

मोहम्मद शाहिद मेवाती

तावडू। नूंह जिले में स्थित आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में 3 सितंबर से होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। प्रशासनिक अधिकारी हर रोज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं। आईटीसी ग्रैंड भारत होटल से गुरुग्राम सीमा में बार पुलिस चौकी तक मार्ग के एक तरफ स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट के खम्बों और लाइन बिछाने के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। नौरंगपुर मार्ग पर स्थित गांवों में बने अवैध कटों को भी हटा दिया गया है। आईटीसी होटल के लिए लगे सांकेतिक पट्टों को दिखने में अवरुद्ध पैदा करने वाले पेड़-पौधों की भी कटिंग की गई है।किसी भी प्रकार के अनावश्यक अतिक्रमण को हटाने की जिम्मेदारी गुरुग्राम और नूंह लोक निर्माण विभाग के साथ-साथ नूंह पंचायत विभाग भी देख रहा है। मार्ग पर अतिक्रमण अवरोध या किसी भी प्रकार की अन्य संभावित असुविधाओं को लोक निर्माण विभाग के दिशा निर्देश पर व्यवस्थित किया जा रहा है।
आईटीसी ग्रैंड भारत होटल के मुख्य द्वार और उसके आसपास साफ-सफाई कराने की जिम्मेदारी स्वयं होटल प्रबंधन और गोल्फ क्लब ने ली है। इनके कर्मचारी यहां पर काम में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से भी तैयारियां कर ली गई हैं। नूंह पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, 500 से ज्यादा पुलिस जवान होटल आईटीसी और आसपास के इलाकों पर तैनात रहेंगे। होटल गोल्फ क्लब के पास आने वाले और यहां से गुजरने वालों पर भी पुलिस और खुफिया विभाग की निगरानी बढ़ गई है। होटल स्टाफ सहित कुछ लोगों की पुलिस वेरिफिकेशन भी की गई है। नूंह और गुरुग्राम प्रशासन संयुक्त रूप से जी-20 शिखर सम्मेलन को कामयाब बनाने के लिए जुटा हुआ है। स्वास्थ्य संबंधित सेवाओं के लिए गुरुग्राम और नूंह में दो केंद्र होंगे। वीआईपी उपचार के लिए गुरुग्राम मेदांता में एक केंद्र स्थापित रहेगा तो एक केंद्र तावडू सीएचसी में भी होगा। इसके अलावा दोनों जिलों से स्वास्थ्य विभाग की टीम अलग-अलग एंबुलेंस वाहनों के साथ सभी तैयारियों के साथ मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


बता दें कि देश के पिछड़े जिलों में शमिल नूंह के तावडू उपमंडल के गांव सराय और कोटा में आईटीसी ग्रैंड भारत और लेमन ट्री होटल स्थित है।आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक 3 से 7 सितंबर तक आयोजित होगी तो लेमन ट्री होटल में भी विदेशी मेहमान ठहराए जा सकते हैं। जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के मुताबिक, नूंह जैसे पिछड़े जिले में जी-20 शिखर सम्मेलन होना गर्व की बात है। देशभर में नूंह जिले के प्रति लोगों का नजरिया बदलेगा। आईटीसी ग्रैंड भारत होटल में विदेशी मेहमानों को कुछ हद तक मेवाती संस्कृति की झलक भी देखने को मिलेगी। खासतौर पर एकमात्र इस होटल में बनाई जाने वाली मेवाती मुर्गा डिश। इसी आईटीसी होटल के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स है, जो अरावली पहाड़ की सीमा से सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो:-1- गांव कोटा में व्यवस्थाओं को देखते पंचायत अधिकारी।

फोटो:-2- मार्ग के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए खुदाई करती जेसीबी मशीन।

फोटो:-3- होटल के मुख्य द्वार के सामने सफाई में जुटे गोल्फ क्लब कर्मचारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed