फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Additional machines will be arranged to remove waterlogging on NH-48

Gurugram News: एनएच-48 पर जलभराव दूर करने के लिए अतिरिक्त मशीनों का होगा इंतजाम

Tue, 20 May 2025 10:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Additional machines will be arranged to remove waterlogging on NH-48
मानसून में जलभराव के चिन्हित पॉइंट्स पर राहत के लिए जिला प्रशासन एक्शन मोड में
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। उपायुक्त अजय कुमार हालात पर नजर रखे हुए हैं और यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि इस बार राष्ट्रीय राजमार्ग-48 समेत शहर के बाकी हिस्सों में पानी जमा न हो। उन्होंने मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम और एनएचएआई अधिकारियों की संयुक्त बैठक की अध्यक्षता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हाईवे पर पानी निकासी के लिए नालों की सफाई के साथ अतिरिक्त मशीनों का इंतजाम होगा।
पिछले साल जिन इलाकों में ज्यादा जलभराव हुआ था, वहां इस बार समय रहते सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के साफ निर्देश दिए गए हैं। खासतौर पर अंडरपास में पानी जमा ना हो, इसके लिए उनकी एंट्री पर टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं और ज्यादा क्षमता वाले पंप लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने ये भी कहा है कि हाईवे के नीचे बने सभी नाले और पानी की निकासी के रास्तों की समय पर सफाई हो, ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर निगम को अपने-अपने क्षेत्रों में जल निकासी की व्यवस्था बेहतर करने को कहा गया है। नगर निगम को ये भी कहा गया है कि लोगों को समझाएं कि वे खुले नालों में कचरा न फेंकें। तय जगहों पर कूड़ेदान लगाए जाएं ताकि नाले जाम न हों।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जिन जगहों पर जलभराव की आशंका ज्यादा रहती है, वहां सफाई का काम समय पर पूरा कर लिया जाए। नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने भी सभी विभागों से तालमेल के साथ काम करने को कहा। नालियों की सफाई, कचरे के निपटान को प्राथमिकता देने की बात कही। बैठक में अदिति सिंघानिया, एनएचएआई से ध्रुव गुप्ता, अरुण कुमार गर्ग, अभियंता विक्रम सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम के अधिकारी जल निकासी केंद्रों को करा रहे दुरुस्त
गुरुग्राम। नगर निगम प्रशासन शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में अधिकारी लगातार फील्ड में उतरकर जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण और सुधार कार्य करवा रहे हैं। मंगलवार को संयुक्त आयुक्त डॉ. जयवीर यादव ने भीमगढ़ खेड़ी स्थित सरकारी स्कूल, दुर्गा स्वीट्स, अशोका अपार्टमेंट, चिंतपूर्णी माता मंदिर, सेक्टर-3, 5 और 6 सहित आसपास के इलाकों का दौरा कर जल निकासी की समीक्षा की। संयुक्त आयुक्त विशाल कुमार, अखिलेश यादव और सुमित कुमार के साथ-साथ कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार, प्रवीण राघव और सचिन यादव भी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण और सुधार कार्यों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed