फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Addiction to junk food among children is leading to illnesses.

Gurugram News: बच्चों में जंक फूड की लत बढ़ा रही बीमारियां

Mon, 28 Sep 2026 04:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 04:35 PM IST
विज्ञापन
Addiction to junk food among children is leading to illnesses.
पोषण की कमी से कम या अधिक वजन, कमजोरी और शारीरिक विकास प्रभावित होने की समस्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आज कल बच्चों में प्रोसेस्ड फूड, चॉकलेट और जंक फूड खाने की बढ़ती आदत का उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल की बाल रोग ओपीडी में रोजाना करीब 180 अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंच रहे हैं। इनमें खांसी, जुकाम और बुखार के साथ पोषण की कमी से जुड़ी समस्याओं वाले बच्चे भी शामिल हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, पोषण की कमी के कारण कुछ बच्चों में कम वजन, अधिक वजन, कमजोरी और उम्र के अनुसार लंबाई कम बढ़ने जैसी समस्याएं देखी जा रही हैं। कई बच्चे घर में बनी हरी सब्जियों और अन्य पौष्टिक खाद्य पदार्थों की जगह पैकेट बंद खाद्य पदार्थ और जंक फूड अधिक पसंद कर रहे हैं। वहीं, कई परिवारों में माता-पिता दोनों के कामकाजी होने के कारण बच्चों को घर का ताजा और पौष्टिक खाना नियमित रूप से नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन


--------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादा चॉकलेट और प्रोसेस्ड फूड खाने से बच्चों में आगे चलकर डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। इससे वजन में बदलाव और शारीरिक विकास प्रभावित होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। अभिभावकों को बच्चों को जंक फूड कम से कम देने और घर का पौष्टिक खाना खिलाने पर ध्यान देना चाहिए। - डॉ. मनीष राठी, डीएमएस, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed