{"_id":"672a568c9512927a020d51f2","slug":"action-will-be-taken-if-leachate-leaks-outside-the-plant-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-43144-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्लांट से बाहर लीचेट का रिसाव होने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्लांट से बाहर लीचेट का रिसाव होने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
निगमायुक्त ने बंधवाड़ी प्लांट के दौरान दिए निर्देश, कचरा निस्तारण सहित अन्य जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। लीगेसी कचरा निस्तारण कार्य में और अधिक तेजी लाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा में कचरे का निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। इसके साथ ही यह सुनिश्चित करें कि प्लांट से बाहर लीचेट का रिसाव किसी भी सूरत में नहीं होना चाहिए। शिकायत पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। मंगलवार शाम को निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से लीगेसी कचरा निस्तारण, लीचेट प्रबंधन, आरडीएफ, इनर्ट व कंपोस्ट डिस्पॉजल आदि की जानकारी ली। साथ ही साइट पर चल रहे ट्रोमल्स मशीन से हो रहा कचरा निस्तारण का कार्य भी देखा।
अधिकारियों ने निगमायुक्त को बताया कि प्लांट में लीगेसी कचरा निस्तारण का कार्य दो एजेंसियों द्वारा किया जा रहा है। बरसात के बाद अब कचरा निस्तारण कार्य में तेजी आई है। लीगेसी कचरे की बायोमायनिंग करने के बाद ट्रोमल मशीनों द्वारा कचरे से आरडीएफ, इनर्ट, कंपोस्ट व सीएंडडी वेस्ट निकाला जाता है। आरडीएफ को राजस्थान में स्थित विभिन्न सीमेंट प्लांटों में भेजा जाता है, जबकि इनर्ट, कंपोस्ट व सीएंडडी वेस्ट का निष्पादन अलग-अलग ढंग से किया जा रहा है। उक्त कार्य कचरा निस्तारण का कार्य करने वाली एजेंसियों द्वारा ही किया जा रहा है। इस दौरान संयुक्त आयुक्त (एसबीएम) अखिलेश कुमार यादव, सलाहकार ओपी गोयल व शरद भटनागर समेत कचरा निस्तारण करने वाली एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
नगर निगम गुरुग्राम के नव नियुक्त निगमायुक्त ने संभाला कार्यभार
गुरुग्राम। वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी अशोक कुमार गर्ग ने मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त का कार्यभार संभाला। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था व सीवरेज व्यवस्था को बेहतर करने के साथ ही जवाबदेही तय करने की ओर उनका विशेष ध्यान रहेगा। उन्होंने अधिकारियों से कचरा प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन व ट्रांसपोर्टेशन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सभी सेकेंडरी कचरा कलेक्शन प्वाइंटों के बेस को पक्का करने, चाहरदीवारी निर्माण व सीसीटीवी लगवाने के साथ वहां पर नियुक्त कर्मचारी के लिए पोर्टा केबिन बनवाने का जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। संवाद