फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Acid thrown on wife in domestic dispute, she badly burnt

Gurugram News: घरेलू विवाद में पत्नी पर तेजाब फेंका, बुरी तरह झुलसी

Fri, 01 Mar 2024 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Acid thrown on wife in domestic dispute, she badly burnt
महिला को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में युवक ने अपनी पत्नी पर तेजाब डाल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। महिला बुरी तरह से झुलस गई। महिला को उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
वारदात बुधवार सांय करीब छह बजे की है। पालम विहार इलाके में मेड का काम करने वाली महिला अंसल मॉल के सामने थी। इसी दौरान महिला के पति ने उस पर तेजाब फेंक दिया। महिला दर्द से चिल्लाई तो आरोपी वहां से फरार हो गया। वहीं लोगों ने महिला को समीप के निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और थाना पालम विहार में आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मामले में जांच अधिकारी ने कहा कि अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि वारदात घरेलू विवाद के कारण अंजाम दी गई है। पुलिस ने महिला के पति पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गुरुग्राम पुलिस द्वारा बनाई गई हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में महिला के हाथ, पैर और कमर झुलस गई। महिला खतरे से बाहर है। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed