फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused sent to jail for cheating crores of rupees through fake bills

Gurugram News: फर्जी बिलों के माध्यम से करोड़ों की ठगी में आरोपी को भेजा जेल

Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Accused sent to jail for cheating crores of rupees through fake bills
-दो दिन के रिमांड पर लेकर आरोपी से की गई पूछताछ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। फर्जी वेंडर व फर्जी बिलों के माध्यम से करोड़ों की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी गौरव धींगड़ा का रविवार को दो दिन का रिमांड पूरा हो गया। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
आरोपी की पहचान फरीदाबाद के एनआईटी निवासी गौरव धींगडा (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को 19 फरवरी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया था। आरोपी गौरव धींगडा से पूछताछ में पता चला कि वह फरीदाबाद की किसी निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्य करता है। आरोपी ने बताया कि उसने एक अन्य साथी लवीश (कंपनी कर्मचारी) के साथ मिलकर एक फर्जी धींगडा इंटरप्राइजेज के नाम से फर्म खुलवाई व लवीश के माध्यम से मामले में शिकायतकर्ता की कंपनी को वेंडर बताकर कंपनी के खाते से 1.85 करोड़ रुपये धींगडा इंटरप्राइज के तीन बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए थे। आरोपी ने बताया कि फर्जी फर्म व बैंक खाते उसके साथी लवीश ने खुलवाए थे और उसमें रुपये ट्रांसफर करवाए थे। इसके बदले आरोपी को करीब पांच लाख रुपये मिले थे।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा-2 की टीम की जांच में सामने आया कि वर्ष 2015 से 2023 तक खांडसा स्थित उसकी कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने अपने पद की शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी से कंपनी के फर्जी वैंडर बनाकर, कंपनी में फर्जी बिल लगाकर अपने व अपने परिचितों के बैंक खातो में करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी बबलू ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से उसके अन्य साथियों की पहचान, अन्य वारदातों का खुलासा, ठगी की गई राशि व संबंधित दस्तावेजों की बरामदगी के लिए पूछताछ की गई है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed