फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of rape after three months

3 महीने बाद गोरखपुर से पकड़ा दुष्कर्म का आरोपी

Sun, 14 Feb 2021 07:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 07:28 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape after three months
मानेसर। महिला से दुष्कर्म के आरोपी प्रकाश को पुलिस ने तीन महीने बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से गिरफ्तार किया है। मानेसर पुलिस के अनुसार, गोरखपुर जिले में आसपास के लोगों ने इस आरोपी को छुड़ाने के प्रयास किए और बहस भी की थी लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन

महिला थाने के एएसआई सोम प्रकाश ने बताया कि मानेसर महिला थाना अंतर्गत मायके में रह रही महिला से मौका देखकर गांव में ही किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। साथ में धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रकाश के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह तीन महीने से छिप रहा था। शनिवार को पुलिस की टीम ने आरोपी के शहर गोरखपुर में दबिश देकर दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed