फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of poisoning her husband

Gurugram News: पति को जहर देकर मारने का आरोप

Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Mon, 29 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Accused of poisoning her husband
नूंह। अपने जीजा व अन्य आरोपियों के साथ मिलकर जहर देकर पति की जान लेने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर महिला व चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नूंह सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसका पति सउदी अरब में काम करता है। उसके दो बेटों की शादी दो बहनों के साथ हुई है। आरोप है कि उसके दोनों बेटों की पत्नियां बार-बार झगड़ा कर अपने मायके चली जाती हैं। छोटे बेटे की पत्नी करीब 20-22 दिन पहले झगड़ा करके अपने मायके चली गई थी। बड़े बेटे की पत्नी ससुराल में थी। वह काम से बाहर गईं थीं। शाम को वह घर पहुंची तो देखा कि उसका बेटा बेसुध पड़ा था और उसके मुंह से झाग आ रहे थे। उसने तुरंत अपने बेटे को अपने देवर की सहायता से नलहड़ मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी गायब थी। उसके अपने जीजा के साथ अवैध संबंध हैं। जिसके चलते उसकी पत्नी ने जीजा व अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बेटे को जहर दे दिया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे धमकी दी है कि उसके दूसरे बेटे को भी मार देंगे। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को मेडिकल कॉलेज नलहड़ की मोर्चरी में रखवाया, जिसका सोमवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed