फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of kidnapping and assault of councillor's nephew

Gurugram News: पार्षद के भतीजे का अपहरण कर मारपीट का आरोप

Sat, 21 Jun 2025 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping and assault of councillor's nephew
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर में डिप्टी मेयर के पद के चुनाव के लिए भाजपा पार्षद के भतीजे का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। अधमरी हालत में हमलावर उसे बेस्टेक अल्टुरा सोसाइटी के सड़क के किनारे फेंककर भाग गए। हमलावरों ने युवक को धमकी दी है कि अपने भाई को समझा लेना, हमारे पक्ष में ही वोट करे। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक प्रदीप पार्षद दयाराम का चचेरा भाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल प्रदीप का आरोप है कि हमलावरों ने उसके गले से दो तोले की सोने की चेन और जेब से 12 हजार रुपये नकदी भी छीन ली। धमकी दी कि अगर दयाराम ने हमारे हक में वोट नहीं कि तो तेरे पूरे परिवार को जान से मरवा देंगे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर खेड़कीदौला थाने में शनिवार की सुबह शिकोहपुर गांव के परमजीत सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एफआईआर में मेयर के पति के नाम का भी जिक्र किया गया है।
विज्ञापन

प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर अजयपाल के मोबाइल से कॉल आई थी। कॉल पर पहले उसके रिश्तेदार सजन उर्फ ढाला से बात करवाई गई। फिर परमजीत नामक युवक ने कहा कि तुझसे बहुत जरूरी बात करनी है, अभी मिलना है। प्रदीप जब मिलने पहुंचा तो वहां परमजीत के साथ 6-7 युवक भी मौजूद थे। वे लोग उसे जबरन नौरंगपुर गांव की पुरानी मार्केट स्थित एक कार्यालय में ले गए। वहां पहले से 17 युवक मौजूद थे। सभी युवकों ने मिलकर प्रदीप के साथ पाइप, लाठी-डंडों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिटाई के बाद प्रदीप को धमकाते हुए कहा गया कि अब और जगह चलना है। आरोपियों ने उसे हथियार दिखाए और गाड़ी में डालकर शिकोहपुर होते हुए दरबारिपुर गांव में बने एक स्विमिंग पूल पर ले गए। वहां सबने शराब पी और फिर दोबारा मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान प्रदीप को जातिसूचक गालियां दी गईं और कहा कि तेरे चाचा का लड़का दयाराम पार्षद कहां है। बता दे वर्ना पूरे परिवार को पांच लाख देकर मरवा देंगे। फिर प्रदीप को लोकरा गांव ले जाया गया। इसके बाद आरोपियों ने प्रदीप को बेस्टेक अल्टुरा सोसाइटी के साइड रोड पर फेंक दिया और वहां से भाग गए। प्रदीप जैसे-तैसे घर पहुंचा और 21 जून की रात के समय अपने परिवार के साथ चौकी बार गुर्जर पहुंचकर शिकायत दी। पुलिस ने प्रदीप को सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। मेडिकल जांच में प्रदीप के शरीर पर 4 चोटों की पुष्टि हुई। इसके आधार पर खेड़कीदौला थाने में एससी-एसटी एक्ट, बीएनएस की संंबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


----
डिप्टी मेयर पद के लिए चल रहा घमासान
मानेसर में डिप्टी मेयर पद का चुनाव होना है। हाल ही में राव नरबीर सिंह ने मानेसर के सात पार्षदों को भाजपा में शामिल करवाया था, जोकि बीते तीन दिन से अंडरग्राउंड हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें गुवाहाटी में सीक्रेट रिसोर्ट में भाजपा ने ठहराया हुआ है। इनमें से ही एक है वार्ड-16 का पार्षद दयाराम, जिसका चचेरा भाई प्रदीप है। जिन पार्षदों ने राव नरबीर के कहने पर भाजपा ज्वाइन की है, उनमें पार्षद वार्ड-12 गांव मानेसर से प्रवीन कुमार, वार्ड-11 गांव मानेसर से मनोज कुमार, वार्ड-16 गांव नौरंगपुर से दयाराम, वार्ड-7 गांव बास कुशला से कंवर पाल, वार्ड-14 गांव नाहरपुर से संगीता, वार्ड-8 गांव कासन से भूपेंद्र चौहान और वार्ड-15 गांव नखड़ौला से पिंकी हैं। भाजपा में ज्वाइनिंग के समय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सभी पार्षदों को पटके पहनाकर सम्मानित किया था। ऐसे में इस हमले को डिप्टी मेयर चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

----------
घायल के बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। - दीपक , डीसीपी मानेसर, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed