फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused of cattle smuggling and driving on policemen arrested

Gurugram News: गोतस्करी और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चलाने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 May 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of cattle smuggling and driving on policemen arrested
नाकाबंदी तोड़कर पुलिसकर्मियों को कुचलने का किया था प्रयास
विज्ञापन

5000 रुपये ईनाम भी था घोषित
गुरुग्राम। भोंडसी थाना पुलिस ने शनिवार को गो-तस्करी करने और पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चलाने के आरोपी को पुराना सोहना-अलवर रोड से गिरफ्तार किया। आरोपी पर पांच हजार रुपये का ईनाम भी घोषित था। आरोपी की पहचान नूंह के सालाहेड़ी गांव निवासी खलील उर्फ खल्ली के रूप में हुई है। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि वह अन्य साथियों के साथ मिलकर गुरुग्राम से गो-तस्करी करता था।
आरोपी ने बताया कि 31 अगस्त 2025 को गुरुग्राम से राजस्थान ले जाए जा रहे गाेवंश को पकड़ने के लिए पुलिस ने गढ़ी वाजिदपुर-बैरका रोड पर नाकाबंदी की थी। इस दौरान गोतस्करों ने नाकाबंदी को तोड़कर पुलिस कर्मियों को कुचलने का प्रयास किया था। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया तो आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने आरोपी शौकीन उर्फ सुंडा निवासी सालाहेड़ी गांव, नूंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य आरोपी भाग गए थे।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें सात गोवंश मिले थे। मामले में भोंडसी थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी खलील उर्फ खल्ली का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि उसके खिलाफ गोतस्करी करना, पशुओं के प्रति क्रूरता करना, अवैध हथियार रखना व पुलिस कार्रवाई में बाधा पहुंचाने जैसे अपराधों के संबंध में चार मामले पहले भी गुरुग्राम में दर्ज हैं। ----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी खलील उर्फ खल्ली को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। गोतस्करी मामले में अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed