फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   accused husband arrest for wife suicide case

Gurugram News: महिला की आत्महत्या मामला में आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 10:42 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sat, 04 Oct 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
accused husband arrest for wife suicide case
तावड़ू। खोरी कला में पति के अवैध संबंधों से तंग आकर आत्महत्या करने वाली महिला के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति नाजर को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 30 सितंबर को राजस्थान के भरतपुर निवासी महिला सायमा ने आत्महत्या कर ली थी। मृतका के भाई शाहरुख की शिकायत पर तावड़ू सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति नाजर और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। शिकायत में शाहरुख ने आरोप लगाया था कि उसकी बहन सायमा का विवाह करीब 10 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के नाईपुरा निवासी नाजर पुत्र रहीसुद्दीन से मुस्लिम रीति-रिवाज से हुआ था। शादी के बाद दंपती नूंह जिले के तावड़ू खोरी कलां स्थित रामनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। नाजर वहां व्यापार करता था। वह सायमा के साथ झगड़ता-मारपीट करता और कथित प्रेमिका उसे पत्नी को मारकर दूसरी शादी करने के लिए उकसाती थी।
विज्ञापन


खोरी पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि मृतका के भाई की शिकायत पर आरोपी पति नाजर और उसकी कथित प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब मामले में मुख्य आरोपी पति नाजर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को नियम अनुसार अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed