फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused escaped after killing girlfriend

प्रेमिका की हत्या कर आरोपी फरार

Sat, 20 Feb 2021 05:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 05:40 PM IST
विज्ञापन
Accused escaped after killing girlfriend
गुरुग्राम। सेक्टर-46 स्थित जल विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर रात एक युवक ने प्रेमिका की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। महिला के पति की ओर से आरोपी के खिलाफ सेक्टर-50 थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह मूल रूप से जिला हाथरस के सादाबाद के निवासी हैं। उसने 4 साल पूर्व हाथरस की ही रहने वाली प्रीति (25) के साथ प्रेम-विवाह किया था। कुछ समय तक दोनों के बीच सब कुछ ठीक चलता रहता। इसके बाद वह अपने माता-पिता के साथ गुरुग्राम आकर रहने लगी। जहां पर उसकी दोस्ती हाथरस निवासी सुभाष के साथ हो गयी और उसके साथ रहने लगी। घटना के कुछ समय बाद उनको जानकारी हुई कि प्रीति अपने प्रेमी के साथ फरीदाबाद के गांव सिकरी में रह रही है।
विज्ञापन

इसके बाद एक दिन उनके पास प्रीति का फोन आया और मिलने के लिए फरीदाबाद बुलाया। जहां पर उन्होंने देखा कि आरोपी सुभाष उनकी पत्नी के साथ मारपीट करता था। प्रीति ने बताया कि तीनों एकसाथ गुरुग्राम में रहेंगे, जिस पर तीनों 18 फरवरी से सेक्टर-46 के जलविहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने लगे। सतीश का आरोप है कि वह सुबह अपने कार्य पर चले गये। जब वापस पहुंचे तो देखा कि कमरे की कुंडी बाहर से बंद दी। जब दरवाजा खोला तो प्रीति का शव लहूलुहान हालत में फर्श पर पड़ा था। आरोपी सुभाष भी मौके पर नहीं था। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed