{"_id":"659d3d3d92ed21e6bf0b1ce1","slug":"accused-balraj-should-not-flee-abroad-loc-will-be-issued-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-23049-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विदेश न भाग जाए आरोपी बलराज, कराया जाएगा एलओसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विदेश न भाग जाए आरोपी बलराज, कराया जाएगा एलओसी जारी
विज्ञापन
फरारी के दौरान उनकी मदद करने वालों पर पुलिस करेगी कार्रवाई, जल्द हो सकती हैं कुछ और गिरफ्तारियां
मयंक तिवारी
गुरुग्राम। दिव्या हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी की ओर से एक के बाद एक होने वाले खुलासे से पुलिस के होश उड़े हुए हैं। दिव्या के शव को ठिकाने लगाने वाला बलराज गिल अभिजीत व उसके घर पर साये की तरह रहता था। इतना ही नहीं पंजाब से सूखे नशे का इंतजाम करने के साथ ही दोनों एक-दूसरे के राजदार भी हैं। सूत्रों की माने तो अभिजीत के नेटवर्क का उसे फायदा मिल रहा है। फरार होने से पहले ही उसे कब और कहा से क्या करना है। इसकी जानकारी मिल गई थी। एसआईटी प्रभारी एसीपी अपराध वरुण दहिया का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिए सभी पहलू पर जांच की जा रही है। आरोपी विदेशी न भाग जाए इसके लिए एलओसी जारी कराया जाएगा।
पंजाब के पटियाला में उसे उदयपुर के लिए कैब कराने वाले से लेकर वहां पर शव ठिकाने लगाने में उसकी मदद करने वालों की जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। पूरे मामले की जांच को लेकर अलग-अलग छह टीमें काम कर रही हैं। कनाडा में पंजाब का कनेक्शन तगड़ा है। पंजाब वालों के लिए कबूतरबाजी के चलते कनाडा जाना आसान रहता है। इसलिए विदेश में बैठे जितने लोगों से अभिजीत के संबंध हैं। उन सबकी जानकारी बलराज गिल को है। पटियाला के टोल पर कैद तस्वीर में कैब में तीन लोग हैं। जिसमें एक रवि बंगा है दूसरा कोई और है। ऐसे में पुलिस कैब लेने के दौरान इस्तेमाल आईडी की भी जांच कर रही है।
-- --
मिनी कूपर कार में बरामद पैसे को लेकर हो रही है चर्चा
जिस मिनी कूपर कार को लेकर बलराज दिल्ली से गुरुग्राम आया था। उसे सेक्टर 14 थाना क्षेत्र से लावारिश हालत में बरामद किया गया है। इसमें बैग में लाखों रुपये बरामद होने की चर्चा है। कोई कहता है कि कार में 35 लाख रुपये थे। कोई इसे 15 लाख रुपये बता रहा है। अभी तक पुलिस की ओर किसी भी तरह कैश मिलने की कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं है। कमिश्नरेट में इसकी चर्चा है। यह वही कार है जिसे दिव्या पाहुजा की बहन नैना पाहुजा ने अभिजीत सिंह के आवास जे-21 दूसरा तल साउथ एक्स दिल्ली में साढ़े सात बजे देखा था। पुलिस की माने तो बलराज उसी कार से रात को दिव्या का शव ठिकाने के लिए गुरुग्राम पहुंचा था।