फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for providing bank account details in cyber fraud of Rs 69 lakh

Gurugram News: 69 लाख की साइबर ठगी में बैंक खाता उपलब्ध कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 05:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for providing bank account details in cyber fraud of Rs 69 lakh
- साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने दिल्ली से पकड़ा आरोपी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर 69 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना वेस्ट की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिजनौर, उत्तर प्रदेश के दुर्गा विहार कॉलोनी निवासी पुलकित भारद्वाज के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मंगलवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया।



पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 25 अगस्त 2026 को साइबर क्राइम थाना वेस्ट में शिकायत देकर करीब 69 लाख रुपये की धोखाधड़ी की जानकारी दी थी। शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ठगी की रकम में से सात लाख रुपये पुलकित के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।
विज्ञापन




पुलकित ने एसआर एंटरप्राइजेज के नाम से बैंक खाता खुलवाया था और इसे एक अन्य आरोपी को पांच फीसदी कमीशन के बदले उपलब्ध कराया था। इसी खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी की रकम हासिल करने के लिए किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ठगों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed