फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused arrested for crushing three people by stunting in Gurugram

नशे में चढ़ा रफ्तार का जुनून: रईसजादों ने स्टंटबाजी कर तीन को कुचला, एक की मौत और दो घायल, सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 07 Nov 2022 06:28 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, गुरुग्राम
एएनआई, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 07 Nov 2022 06:28 PM IST
सार

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-चार में तेज रफ्तार के जुनून के चलते एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो कारें जब्त की हैं।

विज्ञापन
Accused arrested for crushing three people by stunting in Gurugram
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-चार इलाके में देर शराब के नशे में धुत रईसजादों की स्टंटबाजी से शनिवार की देर रात तीन लोगों को कुचल दिया। तेज रफ्तार के जुनून के चलते एक अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे उद्योग विहार फेज-चार इलाके में होटल हयात के पीछे शोर हो रहा था। उस समय नजफगढ़ के अनु कुमार गुप्ता और सुशील कुमार डिस्कवरी वाइन शाप में ही थे। दोनों बाहर निकले तो देखा कि 10-12 युवक आपस में शोर शराबा करते हुए कारों से स्टंट भी कर रहे थे। इनके पास दो अर्टिगा, एक हुंइई वेन्यू और एक हुंडई क्रेटा थी।
विज्ञापन


शराब के नशे में उन पर रफ्तार का जुनून चढ़ा हुआ था। इनमें से एक युवक बड़े खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था। खतरा को भांपते हुए अनु कुमार गुप्ता ने वहां खड़े 50 वर्षीय व्यक्ति (कूड़ा उठाने वाला) व सुशील कुमार को पीछे हटने को कहा। तीनों पीछे भी हट गए। लेकिन, तेज रफ्तार अर्टिगा ने तीनों को कुचल दिया। कार की गति इतनी थी कि वह पूरी तरह घूम गई। इससे अर्टिगा कार ने कूड़ा उठाने वाले व्यक्ति पर दोबारा गाड़ी चढ़ा दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी गुरुग्राम प्रीतपाल सिंह ने बताया कि इस गुरुग्राम में अपनी कार से स्टंट कर रहे एक व्यक्ति की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। ये लोग शराब के नशे में थे। सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दो कारें जब्त की गईं। आगे की जांच जारी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed