फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accused absconding for 8 years arrested in case of milk theft from tanker

Gurugram News: टैंकर से दूध चोरी के मामले में 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 06 Feb 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused absconding for 8 years arrested in case of milk theft from tanker
रेवाड़ी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने टैंकर से दूध चोरी करने के मामले में 8 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नूंह के गांव देहाना निवासी जुबेर के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 25 अगस्त, 2016 को पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के समीप एक कंपनी के पास दूध के टैंकरों से दूध चोरी कर बेचने का धंधा किया जाता है। उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर निवासी चालक मोहम्मद इरफान गुजरात से रोहतक के लिए दूध का टैंकर लाया है। टैंकर से दूध निकालकर पिकअप गाड़ी में रखे ड्रम में भरा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कुछ लोग टैंकर से दूध निकालते हुए पाए गए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने टैंकर, दूध निकालने का सामान और पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो आरोपी जान मोहम्मद व हाकम उर्फ हकमुदीन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed