फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accusation of barging into a female tenant's home and holding her minor son hostage.

Gurugram News: महिला किरायेदार के घर में घुसकर नाबालिग बेटे को बंधक बनाने का आरोप

Sat, 08 Aug 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Accusation of barging into a female tenant's home and holding her minor son hostage.
वारदात के दौरान अदालत में मामले की सुनवाई के लिए गई थी महिला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ज्योति पार्क क्षेत्र में एक मकान मालकिन और उसके बेटे पर महिला किरायेदार के घर में आपराधिक रूप से घुसपैठ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपियों ने महिला के 15 वर्षीय बेटे को घर में अकेला पाकर बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट की, मुंह दबाया और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद घर का सारा कीमती सामान, डॉक्युमेंट सड़क पर फेंक दिए। घटना के वक्त पीड़ित महिला कोर्ट में मकान मालिक के खिलाफ चल रहे केस की सुनवाई के लिए गई हुई थी। महिला की शिकायत पर न्यू कॉलोनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सिंगल मदर है और मकान की पहली मंजिल पर अपने 15 वर्षीय बेटे के साथ किराये पर रहती है। आरोप है कि उनकी बुजुर्ग महिला मकान मालिक और उसका बेटा ललित शर्मा 14 जुलाई से ही उन्हें व उनके नाबालिग बेटे को घर से गैर-कानूनी तरीके से निकालने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोपी अक्सर घर की बिजली-पानी की सप्लाई काट देते थे और मुख्य गेट पर ताला लगा देते थे। पीड़िता ने इस संबंध में पहले भी न्यू कॉलोनी थाने, सीपी ऑफिस और 112 इमरजेंसी नंबर पर कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। मकान मालिक की प्रताड़ना, बिजली-पानी काटने और अवैध बेदखली से तंग आकर पीड़िता ने 3 अगस्त को सिविल कोर्ट में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

कोर्ट ने 5 अगस्त को आरोपियों के नाम समन जारी किए थे, जिसे मकान मालकिन ने लेने से मना कर दिया था। बृहस्पतिवार को कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी। सुबह पीड़िता कोर्ट की सुनवाई के लिए घर से निकल गई। आराेप है कि उनकी गैरमौजूदगी में मकान मालकिन का बेटा पहली मंजिल की बालकनी से जबरन घर के अंदर घुसा। उसने उनके बेटे को बंधक बना लिया, उसका फोन छीन लिया और उसका मुंह दबाकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने घर का मेन गेट खोलकर 5-6 बाहरी लोगों को अंदर बुला लिया। आरोपियों ने घर में रखी अलमारी, सोफा सेट, बेड, टीवी, फ्रिज, लैपटॉप, डॉक्युमेंट, कपड़े और जूलरी लूटकर सड़क पर फेंक दिए और घर पर कब्जा कर लिया। कोर्ट में मौजूद पीड़िता जब सुबह 10 बजे से अपने बेटे को फोन कर रही थी, तो कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed