फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Accident occurred on bike riding due to negligence of friend

दोस्त के लापरवाही से बाइक चलाने पर हुआ था हादसा

Tue, 09 Mar 2021 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Accident occurred on bike riding due to negligence of friend
गुरुग्राम। सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में पिता ने उसके दोस्त पर लापरवाही से बाइक चलाने के कारण मौत का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि हादसा होने के बाद दोस्त ने घरवालों और पुलिस को सूचना देना भी उचित नहीं समझा।
विज्ञापन

मारुति कुंज के रहने वाले सुधाकांत चौधरी ने बताया कि 6 जनवरी को उनका 22 साल का बेटा विपिन चौधरी ऑफिस गया था। शाम को उसका दोस्त मारुति कुंज निवासी सक्षम वर्मा उसके ऑफिस पहुंचा। छुट्टी के बाद सक्षम अपनी बाइक पर बैठा कर विपिन को कहीं ले गया। सुधाकांत का आरोप है कि वहां से आने के दौरान सक्षम तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। विपिन ने कई बार उसे बाइक धीरे चलाने को कहा। इसके बाद वर्ल्ड मार्क बिल्डिंग के सामने एक अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई।
विज्ञापन

जिसमें विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में सक्षम ने स्पर्श अस्पताल में उसे भर्ती कराया। जहां सीके बिड़ला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां दो दिन बाद विपिन की मौत हो गई। पिता का आरोप है अस्पताल ने भी ठीक से इलाज नहीं किया। पीड़ित पिता की शिकायत पर सेक्टर-65 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed