फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   AAP's district level meeting was organized for expansion of the organization

Gurugram News: संगठन विस्तार के लिए आप की जिलास्तरीय बैठक आयोजित

Sun, 24 Aug 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
AAP's district level meeting was organized for expansion of the organization
फरीदाबाद। संगठन विस्तार के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की जिलास्तरीय बैठक रविवार को आयोजित की गई। यह आयोजन हरियाणा महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष नीतू मान के सेक्टर-14 स्थित कार्यालय पर हुआ। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश संगठन मंत्री पं. राजेंद्र शर्मा ने की। राजेंद्र शर्मा ने कहा कि आप समूचे हरियाणा में लोगों को संगठन से जोड़ने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले एक माह के दौरान फरीदाबाद में बड़े स्तर पर पार्टी का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सरकार में विकास केवल कागजों तक सिमटा हुआ। कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का काम करे। बैठक में ओबीसी सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिलाध्यक्ष विरेंद्र तंवर, अमन गोयल, जिलाध्यक्ष रविन्द्र फौजदार, दिनेश भारद्वाज प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी, भीम यादव प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेटरी, देवराज गौड़ ओबीसी ज्वाइंट सेक्रेटरी, अल्पसंख्यक मोर्चा से बीएस चावला, ओबीसी सीनियर वाइस चेयरमैन मामचंद, एसके बंसल उपाध्यक्ष व्यापार सैल प्रदेश, राजेश, रजीपाल झा सहित अनेकों आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed