फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A youth was duped of Rs 62,000 by giving him the task of rating hotels

Gurugram News: होटल रेटिंग करने का टास्क देकर युवक से 62 हजार रुपये की ठगी

Tue, 15 Apr 2025 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 62,000 by giving him the task of rating hotels
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर क्षेत्र में जालसाजों ने होटल रेटिंगकरने का टास्क देकर युवक से 62,150 रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों की बातों में आकर युवक ने अलग-अलग यूपीआई में रुपये भेजे दिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानेसर के गांव ढाणा में रहने वाले महिपाल पुनिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से होटल की रेटिंग कराकर रुपये कमाने का मैसेज आया। इसके लिए मैसेज भेजने वालों ने एक टास्क पूरा करने पर 150 रुपये भेजे। ऐसे में महिपाल लालच में आ गया और उन्होंने टास्क पूरा करने के लिए सहमति दी। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें लिंक भेजा और टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। जालसाजों ने क्रिप्टो में निवेश करने और होटल रेटिंग का टास्क दिया और रुपये कमाने का लालच दिया। जालसाजों की बातों में आकर महिला ने गूगल-पे के माध्यम से कई बार में यूपीआई पर 68,500 रुपये ट्रांसफर दिए। इनमें से 6350 रुपये वापस आ गए थे। महिपाल ने जब निवेश किए गए अन्य रुपयों को निकालने के लिए कहा तो जालसाजों ने जवाब देना बंद कर दिया। ऐसे में महिपाल को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed