फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man was shot and looted for four lakh rupees

युवक को गोली मारकर चार लाख रुपये लूटे

Wed, 21 Apr 2021 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
A young man was shot and looted for four lakh rupees
गुरुग्राम। गांव खांडसा में मंगलवार रात एक दुकान में युवक के पैर में गोली मारकर दो बदमाश उससे करीब चार लाख रुपये से भरा बैग लूटकर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

नई बस्ती के रहने वाले पवन कुमार ने बताया कि वह कैनरा बैंक के लिए फाइनेंस का काम करते हैं। मंगलवार रात आठ बजे वह गांव खांडसा स्थित दुकान में बैठे थे। उनके साथ उनके साथी राजेश निवासी नालंदा, बिहार भी दुकान में मौजूद थे। बैंक के लिए लोगों से मिली फाइनेंस की किस्तों की करीब चार लाख रुपये की नकदी भी दुकान में ही एक बैग में रखी थी। इस दौरान दो युवक उनकी दुकान में घुस आए। उनमें से एक के हाथ में पिस्टल थी। एक ने पवन के बाएं पैर में गोली मार दी। इसके बाद दोनों बदमाश राजेश को भी डराकर बैग लेकर भाग गए। पवन की तहरीर पर थाना सेक्टर-37 की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायल पवन को सिविल अस्पताल भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दुकान में नहीं लगे थे सीसीटीवी कैमरे :
पीड़ित पवन ने बताया कि दुकान में निर्माण चलने की वजह से अभी सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे। लूटी गई रकम की रसीदें वह थाने में जमा करेंगे। पुलिस का कहना है कि दुकान में सीसीटीवी फुटेज न होने की वजह से बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है। आसपास और गली में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed