Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A young man died after being hit by a speeding dumper.

Gurugram News: तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 17 Oct 2025 11:06 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 17 Oct 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a speeding dumper.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुनहाना। नूंह जिले के पुन्हाना बस स्टैंड के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 35 वर्षीय अलाउद्दीन की मौत हो गई। बताया गया कि अलाउद्दीन किसी घरेलू काम से पुन्हाना आया था। जैसे ही वह बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 टीम ने शव को कब्जे में लेकर मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल भिजवाया।


मृतक के परिजनों ने बताया कि अलाउद्दीन की दो पत्नियां और पांच छोटे बच्चे हैं, जिनके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शव रखने के लिए अस्पताल में एक भी फ्रीजर चालू नहीं था। मजबूर होकर उन्होंने खुद अपने खर्चे पर बर्फ खरीदकर शव को सुरक्षित रखा। अस्पताल के डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। फ्रीजर खराब है, जिसे जल्द ठीक कराया जाएगा। परिजनों ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed