फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A woman was duped of Rs 66,000 in the name of taking her to Vietnam

Gurugram News: वियतनाम घुमाने के नाम पर महिला से 66 हजार रुपये ठगे

Mon, 04 Aug 2025 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 66,000 in the name of taking her to Vietnam
महिला ने इंस्टाग्राम के माध्यम से किया था ट्रावौरा ग्रुप टूर से संपर्क
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जालसाजों ने वियतनाम घुमाने के नाम पर महिला से 66,228 रुपये की धोखाधड़ी की है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने साइबर अपराध थाना मानेसर में मामला दर्ज किया है।
सिकंदरपुर बढा निवासी मीनाक्षी यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने इंस्टाग्राम पर ट्रेवरा ग्रुप टूर का विज्ञापन देखा। इसके बाद उसने बेटी के साथ वियतनाम घूमने का प्लान बनाया और टूर प्रोवाइडिंग कंपनी से संपर्क किया। महिला ने 23 फरवरी को संपर्क कर 26 फरवरी को दो टिकट बुक कराईं। इसके लिए उन्होंने पांच हजार रुपये की राशि उन्हें भेज दी। दूसरी ईमेल प्राप्त होने के बाद उन्होंने 61,228 रुपये उन्हें भेजते हुए अपने व बेटी के सभी दस्तावेज उन्हें उपलब्ध करा दिए। उन्होंने वियतनाम जाने के लिए 25 मई की बुकिंग कराई थी जोकि उनका टूर 29 मई को पूरा होना था।
विज्ञापन

दस्तावेज और पेमेंट लेने के बाद टूर प्रोवाइडिंग कंपनी की ओर से बताया गया कि एक सप्ताह में वीजा आ जाएगा। इसके लिए मीनाक्षी की बात करण, मुस्कान और हरजस से हुई थी। शेष राशि का भुगतान करने के लिए वह लगातार उन पर दबाव बना रहे थे, लेकिन उन्होंने कंपनी की पॉलिसी के अनुसार यात्रा से 10 दिन पहले यह राशि देने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद से न तो उनका कोई फोन आया और न ही उन्होंने कोई फोन उठाया। ईमेल भेजने पर उनका जवाब आया कि आपको यह राशि 21 दिन में मिल जाएगी, लेकिन आज तक यह रकम वापस नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed