{"_id":"68deba29d2bc9168e4032179","slug":"a-speeding-vehicle-hit-several-vehicles-injuring-several-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-106772-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: तेज रफ्तार गाड़ी ने कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: तेज रफ्तार गाड़ी ने कई वाहनों को मारी टक्कर, कई घायल
Thu, 02 Oct 2025 11:15 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Thu, 02 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों की हालत।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना क्षेत्र के मांडीखेड़ा गांव से कंकरखेड़ी गांव तक तेज रफ्तार गाड़ी ने गुरुवार को करीब छह वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका की तरफ से 407 आईशर गाड़ी चलाकर ड्राइवर नूंह की तरफ जा रहा था। अचानक से पिथोरपुरी मोड़ पर गाड़ी ड्राइवर ने एक क्रेटा कार, मोटरसाइकिल और ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद गाड़ी चालक ने तेज रफ्तार में गाड़ी को भगाना शुरू कर दिया। बड़कली चौक पर भी एक गाड़ी में टक्कर मार दी और गाड़ी को नहीं रोका। इसके बाद लोगों ने गाड़ी का पीछा करना शुरू किया तो गाड़ी चालक ने बचने के लिए दो-तीन वाहनों में और टक्कर मार दी। इसके बाद कंकरखेड़ी गांव में गाड़ी चालक गाड़ी को खड़ा कर मौके से फरार हो गया। गनीमत की बात यह रही की इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
नगीना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गाड़ी चालक द्वारा वाहनों को टक्कर मारने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची लेकिन उससे पहले ही ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग चुका था। पुलिस टीम ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।