फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A speeding bus crushes a child crossing the road, he dies

Gurugram News: तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे बच्चे को कुचला, मौत

Mon, 13 May 2024 03:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
A speeding bus crushes a child crossing the road, he dies
चालक बस छोड़कर हुआ फरार, पुलिस ने केस दर्ज किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना एरिया में तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रहे 11 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और कार्रवाई शुरू कर दी।


पुलिस को दी शिकायत में यूपी के शाहजहांपुर निवासी अरुण ने कहा कि वह गांव माेहम्मदपुर झाडसा में किराये पर रहता है। वह यहां मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसका 11 साल का बेटा राजन अपने चाचा 19 वर्षीय अंकुल के साथ पैदल सुभाष चौक की ओर जा रहा था। हीरो होंडा चौक के फ्लाईओवर के नीचे रेड लाइट क्रॉस ही कर रहे थे कि जयपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने राजन में टक्कर मार दी। राजन को उपचार के लिए सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed