फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A newborn girl was found under a Peepal tree on the Jhajjar bypass road in Farrukhnagar, Gurugram

Gurugram News: पीपल के पेड़ के नीचे दो दिन की बच्ची को छोड़कर फरार हुए माता-पिता, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Tue, 02 Jun 2026 04:57 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: मयूर शर्मा Updated Tue, 02 Jun 2026 04:57 PM IST
सार

गुरुग्राम में पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची के मामले में पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A newborn girl was found under a Peepal tree on the Jhajjar bypass road in Farrukhnagar, Gurugram
सांकेतिक 

विस्तार

गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में झज्जर बाईपास रोड पर पीपल के पेड़ के नीचे चबूतरे पर लावारिस हालत में नवजात बच्ची मिली है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है। होटल संचालक सोमबीर, निवासी सुलतानपुर, गुरुग्राम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे वो अपने होटल से रिश्तेदार के ट्रांसपोर्ट ऑफिस की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पीपल के पेड़ के नीचे सफेद कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची दिखी। पास जाकर देखा तो बच्ची हाथ-पैर हिला रही थी।
विज्ञापन


सोमबीर ने बताया कि बच्ची सिर्फ 1-2 दिन की ही है। आसपास पूछताछ करने पर उसके माता-पिता का कोई पता नहीं चला। मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमबीर ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में चल रहा है बच्ची का इलाज
सूचना मिलने पर एएसआई धर्म सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बच्ची को पहले राजकीय उपमण्डल हस्पताल फर्रुखनगर ले जाया गया, जहां डॉक्टर के मौजूद न होने पर उसे गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को शिशु वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू किया गया है। डॉक्टरों द्वारा एमएलआर रिपोर्ट तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज
शिकायतकर्ता सोमबीर के बयान पर पुलिस ने धारा 93 बीएनएस के तहत अज्ञात माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई धर्म सिंह ने बताया कि बच्ची को लावारिस छोड़कर उसकी जान जोखिम में डालने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed