{"_id":"69ab144e69f64c5e4c03ea24","slug":"a-new-park-will-be-built-near-the-fort-planned-to-be-developed-on-one-acre-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-81367-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: किले के पास बनेगा नया पार्क, एक एकड़ में विकसित करने की योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: किले के पास बनेगा नया पार्क, एक एकड़ में विकसित करने की योजना
विज्ञापन
अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बादशाहपुर। वार्ड-18 स्थित बादशाहपुर क्षेत्र में किले के पास एक नए पार्क के निर्माण की योजना तैयार की गई है। इस संबंध में क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर चर्चा की।
निरीक्षण के दौरान भाजपा किसान मोर्चा फरीदाबाद के जिला प्रभारी मुकेश जेलदार, वार्ड-18 के पार्षद सुमित जेलदार, ज्योति यादव और नगर निगम के जेई मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान पार्क के लिए स्थल का जायजा लिया और विकास कार्यों को लेकर विस्तार से बातचीत की। करीब एक एकड़ क्षेत्र में पार्क तैयार करने की योजना है। पार्क में हरियाली, बैठने की व्यवस्था और स्थानीय लोगों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि पार्क के साथ-साथ आसपास की सड़कों की स्थिति भी सुधारी जाएगी। पार्षद ज्योति यादव का कहना है कि किले के पास पार्क बनने से क्षेत्र के लोगों को सैर और बच्चों के खेलने के लिए बेहतर स्थान मिलेगा। साथ ही सड़कों की मरम्मत होने से आवागमन भी सुगम होगा।