Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A new company has taken over toll operations at the Bijwasan toll plaza on the Dwarka Expressway.

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल पर नई कंपनी ने संभाला टोल संचालन

Sat, 14 Nov 2026 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
A new company has taken over toll operations at the Bijwasan toll plaza on the Dwarka Expressway.
द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा।फोटो- संवाद
दिसंबर में नए टेंडर के तहत बिजवासन और खेड़कीदौला टोल पर नई एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी
विज्ञापन

नंबर गेम - 406.43 करोड़ रुपये का ठेका दिया जाना है
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल प्लाजा पर शनिवार से नई कंपनी पाथ इंडिया ने टोल शुल्क व संचालन का कार्य संभाल लिया है। टोल पर 5 नवंबर को हुई मारपीट पर संज्ञान लेते हुए एनएचएआई ने रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स को बर्खास्त कर दिया था। ऐसे में शनिवार सुबह 8 बजे पुरानी कंपनी ने नई कंपनी पदाधिकारियों को कार्य संचालन सौंप दिया है। फिलहाल अस्थायी व्यवस्था के तहत नई कंपनी ने टोल संचालन व शुल्क वसूलने का काम शुरू किया है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा दिसंबर माह में नए टेंडर के तहत द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित बिजवासन टोल और दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा के संचालन के लिए नई एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसको लेकर टेंडर जारी किया जा चुका है। दोनों टोल प्लाजा पर 406.43 करोड़ रुपये ठेका दिया जाना है। पिछले दिनों टेंडर में हिस्सा लेने वाली पांच कंपनियों के दस्तावेज व वित्तीय प्रस्तावों का एनएचएआई द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन में जिस एजेंसी का चयन होगा, वह दोनों टोल के संचालन व शुल्क वसूलने का काम करेगी।
विज्ञापन

पहले 90 दिन तक जिम्मेदारी दी जाएगी
शुरूआत में संबंधित एजेंसी को 90 दिन तक जिम्मेदारी दी जाएगी। अगर एजेंसी सही तरीके से काम करता है तो उसके कार्य की समय सीमा को आगे बढ़ाया जा सकता है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि अनुबंध के तहत टोल लेने वाली एजेंसी की जिम्मेदारी है कि वह शुल्क प्लाजा पर तैनात अपने कर्मचारियों के उचित आचरण, अनुशासन व व्यवहार को सुनिश्चित करे। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों द्वारा वाहन चालकों व सवारियों के साथ दुर्व्यवहार व अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस तरह का मामला सामने आता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
नई एजेंसी ने शनिवार से टोल संचालन व शुल्क संबंधी कार्य संभाल लिया है। अनुबंध के नियम व शर्ताें के अनुसार एजेंसी को काम करना होगा। अगर एजेंसी नियमानुसार व बेहतर ढंग से कार्य करेगी तो टोल संचालन की समय सीमा को बढ़ाया जा सकता है। - भवनेश कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed