{"_id":"6aabe66c1d55b89d4403d311","slug":"a-mumbai-troupe-dazzled-at-ganeshotsav-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-101318-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गणेशोत्सव में मुंबई की मंडली ने जमाया रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गणेशोत्सव में मुंबई की मंडली ने जमाया रंग
विज्ञापन
1008 दीपकों से बनी गणपति की आकृति, बप्पा को लगा 56 भोग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में सार्वजनिक गणेशोत्सव के दौरान श्रद्धा, उल्लास और सांस्कृतिक विविधता का एक अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। शहर के विभिन्न गणपति पंडालों में सुबह की पूजा और शाम की महाआरती में भारी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं। इस उत्सव को और अधिक भव्य बनाने के लिए स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ बाहरी राज्यों से आईं सांस्कृतिक टीमें भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दे रही हैं।
बुधवार की शाम को सेक्टर 14 सामुदायिक भवन में आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव पंडाल में एक विशेष गरिमा देखी गई, जहां राजस्थान के राज्यपाल हरि भाऊ बागड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भगवान गणेश की पूजा-आरती में भाग लिया। इसी पंडाल में मुंबई और कोंकण से आई प्रसिद्ध नाट्य मंडली ने अपनी हास्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को लोटपोट कर दिया।
इसके अलावा, गुरुग्राम की मराठी महिलाओं ने बप्पा के प्रति अपनी अगाध श्रद्धा प्रकट करते हुए स्वयं अपने हाथों से तैयार किए गए 56 प्रकार के मोदकों का महाभोग लगाया। वहीं, सेक्टर-9ए में लोकमान्य गणेशोत्सव कमेटी के पंडाल में महिलाओं द्वारा बनाई गई खूबसूरत रंगोली और बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। दूसरी ओर, सिविल लाइंस स्थित अग्रवाल धर्मशाला में तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 1008 दीपकों से गणपति की भव्य आकृति उकेरी गई, जिसने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
हरि भाऊ बागड़े और मुकेश शर्मा ने की आरती
साइबर सिटी के सेक्टर-14 में सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव के तीसरे दिन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भगवान श्रीगणेश की महाआरती में भाग लिया। उनके साथ गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा भी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक सत्र में मुंबई और कोंकण से आई विशेष नाट्य मंडली द्वारा प्रसिद्ध मालवणी हास्य नाटक केला तुका नी झाला माका का मंचन किया गया। अपनी अनूठी मालवणी बोली, लाजवाब कॉमिक टाइमिंग और गुदगुदाने वाले संवादों से सजे इस नाटक ने गुरुग्राम के दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद वह सेक्टर-17 स्थित नेशनलिस्ट यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के आवास पर पहुंचे। इस दौरान धीरज शर्मा और उनके परिवार ने राज्यपाल का स्वागत किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आज यहां होंगे कार्यक्रम
सार्वजनिक गणेशोत्सव पूजा कमेटी, सेक्टर-14 सामुदायिक भवन - मराठी नाटक ही दोस्ती लुटायची नाय का मंचन - कलाकार टीवी बागले की दुनिया फेम सुमित राघवन, चिन्मयी सुमित, शुभांकर एकबोटे और अमृता विकास
तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन पंडाल - महिलाओं की सामूहिक कुमकुम पूजा सुबह - 9 बजे, भंडारा 6.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम- 7 बजे
लोकमान्य गणेशोत्सव, सेक्टर 9 ए गौरी शंकर मंदिर -मराठी व्यंजनोंं का आनंद मेला - 7.30 बजे