फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A moving car catches fire on the expressway, child unconscious

Gurugram News: एक्सप्रेसवे पर पर चलती कार में लगी आग, बच्चा बेहोश

Tue, 28 Nov 2023 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
A moving car catches fire on the expressway, child unconscious
कार में एक परिवार के चार सदस्य थे, एसीपी समेत अन्य ने लोगों को बचाया, लगा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर इफको चौक यूटर्न फ्लाई ओवर के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हालांकि बोनट के पास लगी आग देखकर चालक ने कार रोक दी और एक बच्चे समेत सभी कार सवारों को एसीपी वरुण दहिया समेत अन्य ने बाहर निकला। हादसे में बच्चे के दम घुटने से बेहोश गया और उसे अस्पताल में ले जाया गया।
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर बाद करीब 3:15 बजे जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही एक कार में एक बच्चे समेत चार लोग सवार थे। जब कार इफको चौक के पास पहुंची तो अचानक कार के बोनट से पहले धुआं निकलने के बाद भीषण आग लग गई। जब तक चालक ने कार रोकी, तब तक आग विकराल हो गई थी। बताया जा रहा है कि कार के पीछे एसीपी क्राइम वरुण दहिया चल रहे थे। उन्होंने लोगों की मदद से कार से चारों लोगों को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

वहीं, कार में आग लगने से एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित हुआ और दो-तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट कर यातायात सुधारने में जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। हालांकि कार में धुआं होने से बच्चा बेहोश हो गया था। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए,जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफको चौक के जेडटीओ अशोक कुमार ने बताया कि कार में करीब चार-पांच लोग थे। उनका कहना हैं कि बच्चा बेहोश गया था। उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षित है। कुछ देर के लिए वाहनों का काफी दबाव हो गया था और बाद में सामान्य हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed