फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   A moving bus caught fire, the driver's presence of mind saved the lives of 40 passengers.

Gurugram News: चलती बस में लगी भीषण आग, चालक की सूझबूझ से 40 यात्रियों की जान बची

Sun, 26 Apr 2026 08:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
A moving bus caught fire, the driver's presence of mind saved the lives of 40 passengers.
- सेक्टर-51 में इंजन से उठा धुआं, देखते ही देखते बस जलकर राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-51 इलाके में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) की एक चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और बस में सवार करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे बस सेक्टर-51 स्थित महिला पुलिस स्टेशन के पास पहुंची ही थी कि उसके इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। यात्रियों के उतरते ही आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी बस लपटों में घिर गई। बीच सड़क पर बस को जलते देख आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहगीरों के अनुसार आग इतनी तेज थी कि बस को बचाने का कोई मौका नहीं मिला। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस और परिवहन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन में तकनीकी खराबी को आग का कारण माना जा रहा है। अधिकारियों ने बस के मेंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed